बीआरडी में पीजी छात्राओं को हास्टल में ही मिलेगा खाना
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्राओं को अब दोनों वक्त का भोजन हास्टल में ही मिलेगा। छात्राओं को इसके लिए कामन मेस तक नहीं जाना पड़ेगा। हास्टल से दूर जाने की असुविधा को देखते हुए पीजी महिला छात्रावास में स्पेशल मेस की शुरुआत कर दी गई है। छात्राओं को हास्टल में भोजन के साथ चाय-नाश्ता भी मिल सकेगा। इससे ड्यूटी के दौरान समय के अभाव में भोजन छूट जाने की समस्या दूर होगी। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पीजी छात्राएं रेजीडेंट डाक्टर के रूप में अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ड्यूटी करती हैं। कई बार इमरजेंसी में उनकी ड्यूटी निर्धारित समय से आगे बढ़ जाती है। ऐसे में कामन मेस के समय पर पहुंचना उनके लिए मुश्किल हो जाता था। हास्टल से कामन मेस तक आने-जाने में भी समय लगता था। अब छात्रावास में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.