बीआरडी में दुष्कर्म पीड़ित मासूम को देखने पहुंची काजल निषाद
गोरखपुर, सितम्बर 14 -- सचित्र मेडिकल कालेज, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज के पुरन्दरपुर निवासी दुष्कर्म पीड़ित छह वर्षीय मासूम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बाल रोग संस्थान के 500 बेड के आईसीयू वार्ड में मासूम का इलाज चल रहा है। सोमवार को मासूम के हालत की जानकारी लेने के लिए सपा नेत्री काजल निषाद आइसीयू वार्ड में पहुंची। वहां मासूम के हालत के बारे डॉक्टर व परिजनों से जानकारी ली। सपा नेत्री को देखते ही मासूम की मां लिपट गई। सपा नेत्री काजल निषाद ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा, जिससे मासूम को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म का यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले। जिसे पीड़ित परिवार के लोगों को जल्द न्याय मिले। इस दौरान पूर्व सभासद रविन्द्र निषाद, गोरख निषाद, शिवाग निषाद, अनुज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.