बीआरडी में जूनियर डॉक्टर पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप
गोरखपुर, अगस्त 2 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक विभाग में डिप्लोमा कोर्स कर रही छात्रा ने विभाग के एक जूनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे उसके परिजनों के साथ जूनियर डॉक्टरों के एक समूह ने मारपीट की। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उत्पीड़न की वजह से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। महराजगंज जिले की छात्रा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक विभाग में डिप्लोमा कोर्स कर रही है। उसका आरोप है कि विभाग का एक जूनियर डॉक्टर पिछले करीब एक महीने से लगातार मोबाइल पर फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। छात्रा का कहना है कि 12 जुलाई की रात विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.