बीआरडी में एमबीबीएस छात्रों से रैगिंग, एनएमसी ने दिए जांच के आदेश
गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से रैगिंग का मामला फिर से उजागर हुआ है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को ईमेल से भेजी गई शिकायत में 2022, 2023 और 2024 बैच के करीब डेढ़ दर्जन सीनियर छात्रों पर रैगिंग के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत की कॉपी यूजीसी को भी भेजी गई है। शिकायत मिलने के बाद एनएमसी ने कालेज प्रशासन को जांच कर आरेापियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। प्राचार्य ने इस मामले में मंगलवार को एंटी रैंगिंग कमेटी की बैठक की। एनएमसी को भेजी शिकायत में कहा गया है कि कॉलेज के राजेंद्र हॉस्टल में एमबीबीएस 2025 बैच के छात्र रहते हैं। प्रथम वर्ष के छात्र लगातार रैंगिंग का शिकार हो रहे हैं। आरोप है कि सीनियर छात्र आए दिन हॉस्टल में एंट्री करते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.