गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड ईयर छात्र आकाश पांडेय की सड़क हादसे में मौत के जिम्मेदारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार की देर शाम छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही न्याय और सहायता की मांग बुलंद की।यह मार्च राजेंद्र हॉस्टल से शुरू होकर कॉलेज परिसर में चक्कर लगाते हुए मुख्य गेट से बाबा राघव दास प्रतिमा तक पहुंचा। जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गगन गुप्ता भी शामिल रहे। हाथों में कैंडल, बैनर व पोस्टर लिए छात्रों ने नारे लगाए। बैनरों पर लिखा था, आकाश पांडेय के गुनहगारों को सजा दो। छात्रों ने बताया कि यह मार्च आकाश की याद में व उसके न्याय के लिए निकाला गया। इसी तरह सिद्धार्थनगर व अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेजों में भी आयोजन हुए।सीएम कोष से सहायता की पहलइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.