बीआरडी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन न मिलने पर दिया ज्ञापन
गोरखपुर, मई 20 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से तैनात संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को वेतन न मिलने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 80 से ज्यादा संविदा कर्मचारी प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का विरोध तेजप्रदर्शन का कारण प्रदर्शन में ज्यादातर नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन शामिल थे। अस्पताल में एनएचएम के जरिए कुल करीब 480 कर्मचारी तैनात हैं। जिनमें 32 डॉक्टर भी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मार्च माह से वेतन नहीं मिला है। मई के भी 10 दिन बचे हैं। ऐसे में करीब ढाई महीने का मानदेय बकाया रह गया है। जिससे उनके परिवारों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.