गोरखपुर, जुलाई 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ई-ऑफिस संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर शनिवार को कर्मचारियों को पहली बार ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग में मेडिकल कॉलेज व नेहरू अस्पताल के कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण का आयोजन प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन में हुआ। इसमें चरणबद्ध तरीके से सभी विभागाध्यक्षों, नोडल अधिकारियों, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ लिपिक को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण टेकहॉक सल्यूशन के ई-ऑफिस तकनीक एक्सपर्ट्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बताया जा रहा है कि इस प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद अगले एक महीने में ई-ऑफिस का संचालन शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...