गोरखपुर, मार्च 19 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए एक व्यक्ति का शव गुरुवार को मुख्य गेट के पास मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महराजगंज जिले के कोठीभार क्षेत्र के बलहीखोर निवासी मुन्ना प्रसाद (56) कई वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। मंगलवार को उनके भाई संतोष उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद संतोष ने गुलरिहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे संतोष ने शव की पहचान अपने भाई मुन्ना प्रसाद के रूप में की। मेडिकल चौकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.