गोरखपुर, मार्च 28 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर से शुक्रवार की रात एक निजी एम्बुलेंस और दो ऑटो को मेडिकल चौकी पुलिस ने सीज कर दिया। शुक्रवार की रात बीआरडी परिसर से एक निजी एम्बुलेंस (यूपी 62 टी 4387), जो आरोग्य हेल्थकेयर सेंटर के नाम से पंजीकृत है और दो ऑटो यूपी 53 जीटी 4764 और यूपी 53 जेटी 6758 बिना किसी सूचना के मरीज लेकर बाहर जा रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों की नजर एम्बुलेंस और ऑटो पर पड़ गई। संदिग्ध दिखने पर मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और चालकों से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और हीलाहवाली करने लगे। जिसके बाद पुलिस तीनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.