बीआरडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
रुडकी, अप्रैल 20 -- रुड़की, संवाददाता। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की स्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। इन परिणामों में बीआरडी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से बीसीए, बीबीए और बीएससी-आईटी के छात्र मेरिट सूची में छाए रहे। कॉलेज के अध्यक्ष जलज गौड़ ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से ही यह परिणाम संभव हो पाया है। उपाध्यक्ष रोहन गौड़ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्या डॉ. रंजना ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- UK Board 10th, 12th Result 2026...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.