गोरखपुर, जुलाई 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को होना है। इस दीक्षांत समारोह में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगा। तीनों छात्र वर्ष 2022 बैच के पीजी छात्र हैं। शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों की सूची जारी कर दी है। एनेस्थीसिया से परास्नातक डॉ रेहाना अंसारी, ऑर्थोपेडिक्स में पीजी छात्र डॉ शिवम सिंह को गोल्ड मेडल मिला है। इसके अलावा पैथोलॉजी में डॉ शिवानी शर्मा को गोल्ड मेडल पूरे प्रदेश में मिला है। शुक्रवार को चिकित्सा विश्वविद्यालय ने पीजी के 15 विभागों में मेरिट के आधार पर स्वर्ण, रजत और कांस्य से पदकधारियों के नाम का ऐलान किया है। इसमें डर्मेटोलॉजी, रेस्पिरेट्री मेडिसिन, एनेस्थीसिया, कम्यु...