लखनऊ, फरवरी 16 -- स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने रविवार देर रात महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल (बीआरडी) का औचक निरीक्षण किया। वह सीधे इमरजेंसी और वार्डों में गए। वहां गंदगी और मच्छर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल के सीएमएस को निर्देश दिए कि सफाई का काम देख रही कार्यदायी संस्था को नोटिस दें और व्यवस्थाओं में सुधार करें। डीजी ने अस्पताल में अन्य सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया। बीआरडी महानगर अस्पताल में 65 बेड का संचालन किया जा रहा है। वैसे शासन प्रशासन से इसे 100 बेड अस्पताल की श्रेणी में रखा है। यहां ओपीडी में रोजाना करीब छह सौ मरीज आते हैं। अस्पताल में अभी कई विशेषज्ञ डॉक्टरों का संकट है। ऐसे में मरीजों को यहां सामान्य इलाज ही मिल पाता है। बड़ी बीमारी होने पर डॉक्टर उन्हें बलरामपुर, सिविल या चिकित्सा संस्थानों में रेफर...