बाराबंकी, फरवरी 26 -- सूरतगंज। रंगों के पावन पर्व होली की उमंग गुरुवार को कस्बे के बीआरजी स्कूल में देखते ही बन रही थी। छुट्टी की घंटी बजते ही विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और रंगों की बौछार से सराबोर हो उठा। बच्चों ने शिक्षकों और साथियों के साथ मिलकर होली खेली और गले मिलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के बीआरजी पब्लिक इंटर कालेज बरैय्या में गुरुवार को छुट्टी की घंटी बजते ही विद्यालय परिसर में बच्चों की खिलखिलाहट और रंगों की बौछार से सराबोर हो उठा। होली पर्व के मद्देनजर विद्यालय में पहले से ही विशेष तैयारियां की गई थीं। सुबह से ही बच्चों में उत्साह साफ झलक रहा था। जैसे ही छुट्टी की घोषणा हुई, छात्र-छात्राएं रंग और गुलाल लेकर मैदान में पहुंच गए। किसी ने दोस्तों के चेहरे पर अबीर लगाया तो किसी ने शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.