जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- बीआरएस स्कूल चित्तरंजन में वार्षिक खेल महोत्सव संपन्न मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन स्थित बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल में शनिवार को स्कूल का वार्षिक खेल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिसका मुख्य विषय था मुस्कान। कक्षा प्री-नर्सरी से प्रेप तक के नन्हें -मुन्हें सितारों ने रंग - बिरंगी पोशाकों में जोकर का किरदार निभाते हुए माहौल में रंग और खुशी भर दी। जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच हंसी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएलडब्ल्यू के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ए के मेश्राम के साथ सीएलडब्लू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के गणमान्य सदस्यों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय का खेल मैदान रोमांचक दौड़, खेल प्रतियोगिताओं और मनमोहक प्रदर्शनों से जीवंत हो उठा। अभिभावकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.