बोकारो, फरवरी 7 -- भंडारीदह। बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में शुक्रवार को महात्मा एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्य आरके सिंह ने महात्मा ग्रोवर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। छात्रा अनुष्का और अनन्या भारती सहित वरिष्ठ शिक्षक एके मिश्रा ने महात्मा ग्रोवर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर को सच्चे अर्थों में एक महान संत एवं कर्मयोगी बताया। बमताया कि झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा केंद्र खोलकर ज्ञान की जो ज्योति जलाई, आज हमें उसे जीवंत रखना है। साथ ही 200 से अधिक डीएवी स्कूलों की स्थापना की जहां लाखों बच्चे प्रतिवर्ष विद्या अध्ययन कर रहे हैं तथा आज देश व विदेश के शीर्षस्थ पदों पर विराजमान हैं। सफल बनाने में शिक्षक संतोष कुमार झा, विवेक मोहन ठाकुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.