मुंगेर, अप्रैल 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लग रहे हैं कि, वह जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देने के बजाय अनावश्यक मामलों में उलझा हुआ है, जिससे अधीनस्थ कॉलेजों की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ताजा मामला बीआरएम कॉलेज से जुड़ा है, जहां प्रभारी प्राचार्य के पद को लेकर पिछले एक महीने से अधिक समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रभारी प्राचार्य ने स्नातकोत्तर विभाग में नियुक्ति मिलने के बाद अपना पद छोड़ दिया था। पद छोड़ते समय उन्होंने कॉलेज के एक वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रभार भी सौंप दिया, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।इस नोटिफिकेशन के अभाव में कॉलेज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.