बीआरएम कॉलेज में छात्राओं के लिए सहायता केंद्र शुरू
मुंगेर, जून 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। छात्राओं की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को बीआरएम कॉलेज, मुंगेर में सहायता केंद्र की स्थापना की गई। इस केंद्र के माध्यम से छात्राओं को उनकी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज में अबतक इस तरह की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्राओं को सही जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। सहायता केंद्र की स्थापना से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी बताया कि, अंग्रेजी विभाग के डॉ. बालकृष्ण प्रसाद को सहायता केंद्र का संयोजक नियुक्त किया है। वहीं, कार्यालय के अनुभवी कर्मी डॉ. राव विमल और सुश्री सपना कुमारी को छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.