मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू से कॉपी जांच के भुगतान की फाइलें गायब हो गई हैं। इन फाइलों में शिक्षकों का लाखों का बिल है, जिसका भुगतान होना बाकी है। स्नातक और पीजी परीक्षा की कॉपियों की जांच के बाद शिक्षकों ने अपना बिल जमा किया था। सूत्रों का कहना है कि जिस कर्मचारी को यह बिल दिया गया था, उसने कहा है कि उसके पास कोई फाइल नहीं है। अकाउंट शाखा का कहना है कि फाइल उसी कर्मचारी को दी गई है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि दोषी को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। सूत्रों ने बताया कि शिक्षकों के बिल भुगतान की फाइल के अलावा पेंशन की भी कई फाइलें नहीं मिल रहीं हैं। इन फाइलों के भी नहीं मिलने का अंदेशा है। इस बारे में विवि के वरिष्ठ अधिकरियों को जानकारी दे दी गई है। उधर, कॉपी मूल्यांकन का बिल भुगतान नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.