बीआरएबीयू में हॉस्टल के लिए आवंटन शुरू
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी हॉस्टल का आवंटन मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन आये छात्र-छात्राओं को आवेदन के आधार पर हॉस्टल आवंटित किये गए। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि हॉस्टल के आवंटन के साथ सभी छात्रों को अनुशासन में रहने की हिदायत भी दी जा रही है। नये सत्र से हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों को आईकार्ड भी दिया जाएगा। डीएसडब्लयू ने बताया सभी हॉस्टल के अधीक्षक और वार्डन को अपने यहां प्रीफेक्ट का चुनाव जल्द कराने का भी निर्देश दिया गया है। पीजी हॉस्टलों में पिछले दिनों अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी प्रीफेक्ट का चुनाव कराने का निर्देश दिया गया था। पिछले दिनों पीजी थ्री हॉस्टल से एक अपराधी के पकड़े जाने के बाद हॉस्टल की निगरानी कड़ी कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.