मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में शनिवार को सीनेट की बैठक होगी। बैठक सुबह 11.30 बजे केंद्रीय पुस्तकालय स्थित सीनेट हॉल में होगी। इसमें विवि का 1115 करोड़ का बजट पास किया जायेगा। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 65 करोड़ रुपये अधिक है।इसके अलावा 60 कॉलेजों की संबद्धता पर भी मुहर लगायी जायेगी। कॉलेजों में नये खुलने वाले वोकेशनल कोर्स को भी पास किया जायेगा। बज्जिका विषय की पढ़ाई को भी मंजूरी दी जानी है। विवि में खुलने वाले नाट्य कला के सिलेबस को भी मंजूरी दी जायेगी। बैठक में छात्रों को मिलने वाली मार्क्सशीट के नये फार्मेट को भी पास किया जायेगा।सीनेट की बैठक से पूर्व शुक्रवार को सिंडिकेट सदस्यों के साथ विवि अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद अधिकारियों ने आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। बैठक में सीनेट सदस्यों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.