मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स सत्र 2025-28 और सत्र 2023-26 की परीक्षा का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया गया। दोनों सत्रों की परीक्षाएं 24 फरवरी से होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:30 तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 से 4:30 तक होगी। सत्र 2025-28 के प्रथम सेमेस्टर बीसीए और बीबीए की परीक्षा होगी और बीसीए और बीसीए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होगी। बीसीए-बीबीए के अलावा पीजी डिप्लोमा इन योगा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी 24 फरवरी से होगी। पीजी डीसीए के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी 24 फरवरी से होगी। एमसीए, एमबीए, रसियन, बीवोक की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.