मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में शुक्रवार को एलएलबी पार्ट थ्री सत्र 2022-25 और पांच वर्षीय लॉ सत्र 2020-25 का रिजल्ट जारी कर दिया गया। तीन वर्षीय लॉ में 15 छात्र प्रथम श्रेणी और 434 छात्र द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। सात छात्र फेल हैं। 29 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है।पांच वर्षीय लॉ में छह छात्र प्रथम श्रेणी और 248 छात्र द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। तीन छात्र फेल हैं। 17 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है। पेंडिंग पर परीक्षा विभाग का कहना है कि इन छात्रों ने रोल नंबर सही से नहीं भरा था। कई छात्रों ने पार्ट वन से थ्री तक क्रमवार परीक्षा नहीं दी थी।लॉ की परीक्षा अक्टूबर में खत्म हुई थी। रिजल्ट में देरी होने पर छात्रों ने पिछले दिनों परीक्षा विभाग पहुंचकर आक्रोश भी जताया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...