मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में तीन कोर्स में दाखिले को आवेदन के लिए शुक्रवार को मियाद खत्म हो गई। इन कोर्सों में वोकेशनल, लॉ और एईडीपी शामिल है।वोकेशनल कोर्स में लगभग चार हजार छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। एईडीपी कोर्स के लिए 71 छात्रों ने आवेदन किए हैं। वहीं, लॉ में नामांकन के लिए 2210 छात्रों ने आदेवन किए हैं। लॉ और वोकेशनल कोर्स में हर वर्ष प्रवेश परीक्षा से दाखिला होता है। सीसीडीसी प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तारीख जल्द जारी होगी। बीआरएबीयू में स्नातक के पारंपरिक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख शनिवार है। यह भी पढ़ें- विधि स्नातक में प्रवेश के लिए 15 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेश के बा...