मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों के साथ कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर विश्वविद्यालय के छात्र सूचना केन्द्र में लगाया गया। सुबह से दोपहर तक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन वीसी प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया। उन्होंने सबसे पहले रक्तदान किया। हाालंकि इसके कुछ देर बाद ही रक्तदान शिविर बंद करा दिया गया। सूत्रों ने बताया कि रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुए रक्त के एक निजी ब्लड बैंक में जाने की बात से वीसी नाराज हो गये। इसके बाद रक्तदान बंद करा दिया गया। यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू में आज लगेगा रक्तदान शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.