बीआरएबीयू में बीसीए बीबीए की परीक्षा 13 से
मोतिहारी, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरए बिहार विवि में बीबीए-बीसीए के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा 13 अगस्त से होगी। परीक्षा विभाग ने परीक्षा का शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक होगी। बीसीए और बीबीए के साथ एमबीए सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-26 और चौथे सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा भी 13 अगस्त से होगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक होगी। वहीं, एमसीए सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-28, चौथे सेमेस्टर सत्र 2024-27 और छठे सेमेस्टर सत्र 2023-26 की परीक्षा 18 अगस्त से होगी। यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू में बीसीए-बीबीए की परीक्षा 13 से बीलिस सत्र 2025-26 की परीक्षा 14 अगस्त से दोपहर 1.30 से 4.30 तक होगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.