बीआरएबीयू में प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता संभालेंगे प्रॉक्टर का कार्यभार
मोतिहारी, जुलाई 20 -- रक्सौल। बीआरएबीयू के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में विवि प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विवि के कॉलेज विकास परिषद के निदेशक प्रो. (डॉ.) रजनीश कुमार गुप्ता को प्रॉक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विवि द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब विवि के प्रॉक्टर के रूप में भी कार्य करेंगे। प्रो. गुप्ता रक्सौल शहर के प्रख्यात समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्त के कनिष्ठ पुत्र हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह निर्णय शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता व परिसर में अनुशासन को और मजबूत करेगा। इस उपलब्धि पर रजनीश प्रियदर्शी, बिमल कुमार सर्राफ, टैक्सटाइल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- स्नातकोत्तर विभागों के 62 श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.