बीआरएबीयू में नहीं हुआ छात्र संवाद का आयोजन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को छात्र संवाद का आयोजन नहीं हुआ। अपनी समस्या लेकर छात्र गेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रों के आवेदन लेकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। छात्र शेषनाथ कुमार ने कहा कि उसके अकंपत्र पर नाम गलत हो गया है। इसे ठीक कराने के लिए वह कई दिनों से चक्कर काट रहा है। रमाशंकर सुमन ने कहा कि उसके ऑनर्स पेपर में प्रैक्टिकल का अंक नहीं जुड़ा है। रियाज अंसारी ने कहा कि दोबारा परीक्षा देने के बाद भी रिजल्ट में सुधार नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.