बीआरएबीयू में नये सत्र में नहीं शुरू हुए 66 कॉलेज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में नये सत्र में 66 कॉलेज शुरू नहीं हो सके। इन कॉलेजों के संबद्धन की अनुशंसा सीनेट से की गई थी, लेकिन भूमि की जांच नहीं होने से कॉलेज नहीं खुल सके। सीनेट से पास होने के बाद राज्य सरकार ने सभी कॉलेजों की फिर से भूमि की जांच के निर्देश दिये थे। यह जांच जिला प्रशासन को करानी थी।बीआरएबीयू के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि कॉलेजों की जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी गई है। सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन से अबतक जांच की रिपोर्ट नहीं आने से ये कॉलेज शुरू नहीं हो सके। 66 कॉलेजों में 30 कॉलेजों को पहली बार संबद्धता मिल रही थी बाकी कॉलेजों को संबद्धता विस्तार किया जा रहा था। बीआरएबीयू ने संबद्धता देने से पहले सीओ से भूमि के सारे दस्तावेज की जांच कर मंगाया था। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.