बीआरएबीयू में तैयार हो रहा 16 साल की डिग्री का रिकार्ड
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में 16 वर्ष की डिग्री का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। लोकभवन ने वर्ष 2010 से अबतक की डिग्री का रिकार्ड मांगा है।बुधवार से परीक्षा विभाग में डिग्री का रिकार्ड बनाने का काम शुरू हुआ। यह काम चार जुलाई तक चलेगा। परीक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी वर्ष 2018 से पहले की डिग्रियों को लेकर है। इस अवधि की डिग्रियां ऑनलाइन नहीं हैं। इसलिए इसका मिलान करने में परेशानी आ रही है। डिग्री बनाने के लिए चार जुलाई तक परीक्षा विभाग को बंद कर दिया गया है। गुरुवार को कई छात्र पेंडिंग और रिजल्ट ठीक कराने परीक्षा विभाग पहुंचे, लेकिन बंद रहने के कारण वे खाली हाथ लौट गये। यह भी पढ़ें- इंटरनल व प्रैक्टिकल का अंक 10 जुलाई तक पोर्टल पर होगा अपलोड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.