बीआरएबीयू में डिग्री अपलोड होना हुआ शुरू
मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में आठ दिन के बाद फिर डिग्री को अपलोड करने का काम शुरू हो गया। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणु बाला ने बताया कि इंटरनेट की गड़बड़ी के कारण आठ दिन से डिग्री अपलोड नहीं हो पा रहा था। डिग्री अपलोड नहीं होने से छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी। गुरुवार दोपहर नेट ठीक होने के बाद डिग्रियां अपलोड करने का काम फिर शुरू हो गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि तीन हजार डिग्रियों को अपलोड किया गया है। सर्वर भी ठीक हो गया है। एक-दो दिन में सर्वर चलने लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.