बीआरएबीयू में ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का पुनर्गठन
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का पुनर्गठन मंगलवार को किया गया। सेल का अध्यक्ष प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी को बनाया गया है। कमेटी में डीएसडब्ल्यू प्रोय आलोक प्रताप सिंह, प्रो. कुसुम कुमारी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार, स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह, फुटबॉल खिलाड़ी वीरेंद्र महतो, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणुबाला को शामिल किया गया है। कमेटी यूजीसी के नियम 2018 के अनुसार काम करेगी और सेल में आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.