मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक ओल्ड कोर्स सत्र 2022-25 की विशेष परीक्षा होगी। विवि प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार ने बताया कि स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट थ्री की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इसी महीने विशेष परीक्षा का फॉर्म भराया जाएगा। सितंबर में यह परीक्षा होगी। स्नातक सत्र 2022-25 में कई छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग थे तो कुछ की परीक्षा छूट गयी थी, इन छात्रों की विशेष परीक्षा होने के बाद ही इनका रिजल्ट क्लीयर हो सकेगा। यह भी पढ़ें- इसी महीने भरा जाएगा स्नातक के दो सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म यह भी पढ़ें- बीबीएमकेयू: तीन परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म आज से भरें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...