मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में छात्रों के ऑनलाइन कक्षा के लिए स्टूडियो बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बीआरएबीयू में एनआईआरएफ के लिए आवेदन किया है। विवि नैक मूल्यांकन के लिए भी तैयारी कर रहा है। बीआरएबीयू के आईक्यूएसी निदेशक प्रो. नवेदुल हक का कहना है कि एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए किसी भी विवि में ऑनलाइन कक्षा के लिए स्टूडियो होना जरूरी है। इस बारे में कुलपति जैसा आदेश करेंगे उस तरह से काम किया जाएगा। बीआरएबीयू के एलएनटी कॉलेज में अभी स्टूडियो काम कर रहा है। प्रो. नवेदुल हक ने बताया कि विवि में बनने वाले स्टूडियो में शिक्षक स्वयं पोर्टल के लिए कक्षा लेंगे। इसके अलावा विवि के सिलेबस पर भी ऑनलाइन कक्षा लेंगे। इन ऑनलाइन कक्षाओं के लिंक विवि के पोर्टल और यूट्यूब पर डाले जाएंगे, जिससे छात्र इसे देख स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.