बीआरएबीयू में आईटी सेल का गठन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने सोमवार को आईटी सेल का गठन किया है। सेल का नोडल अफसर डॉ. सर्वेश दुबे को बनाया गया है। सेल में डॉ. देवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोजी सुलोचना और डॉ. मनीष कुमार झा शामिल किये गये हैं। सेल का काम विवि में डिजिटल आधारभूत संरचना को तैयार करना और विवि के साफ्टवेयर सिस्टम को बनाना है। इसके अलावा विवि के क्लाउड पर सारा डाटा अपलोड करना, पेंडिंग रिजल्ट को विवि के पोर्टल पर अपलोड करना, विवि की वेबसाइट को पूरी तरह से सुरक्षित करना है। सेल को हर 15 दिनों पर अपने काम की रिपोर्ट भी वीसी और परीक्षा नियंत्रक को देनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.