मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में अब पीजी विभागों में भी बर्सर होंगे। अबतक बर्सर का पद सिर्फ कॉलेजों में होता था। विवि प्रशासन ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। इसका पत्र भी जारी कर दिया है। विवि प्रशासन ने निर्देश दिया है कि पीजी विभाग और कॉलेज में कोई भी निकासी विभागाध्यक्ष और बर्सर के संयुक्त हस्ताक्षर से होगी। सिर्फ एक व्यक्ति का चेक पर हस्ताक्षर मान्य नहीं होगा। जिस भी कॉलेज और पीजी विभागों में सिर्फ एक व्यक्ति के हस्ताक्षर से राशि की निकासी हो रही है, वह तुरंत बर्सर का हस्ताक्षर भी बैंक में भेज दें। विवि प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी कॉलेज और पीजी विभाग 15 दिनों में हस्ताक्षर अपडेट की रिपोर्ट भेज दें। कॉलेजों में पिछले दिनों प्राचार्यों द्वारा बिना बर्सर के हस्ताक्षर के परीक्षा के लिए आयी राशि की निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.