बीआरएबीयू के नाम पर बनी फर्जी डिग्री बंगाल में पकड़ी गई
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के नाम पर बनी फर्जी डिग्री पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में पकड़ी गई है। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। डिग्री के सत्यापन के लिए पश्चिम बंगाल की पुलिस बुधवार को बीआरबीयू पहुंची थी। पुलिस ने विवि प्रशासन से डिग्री की सत्यता जाननी चाहिए। इसके बाद डिग्री की जांच की गई, जिसमें डिग्री फर्जी पायी गई।
पश्चिम बंगाल में फर्जी डिग्री का खुलासा बीआरएबीयू के नाम पर स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ की डिग्री बनाई गई है। बीआरएबीयू में मेडिकल की पढ़ाई नहीं होती है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर पर बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में कई मुकदमे दर्ज हुए हैं, इसी सिलसिले में डॉक्टर की डिग्री की जांच की गई। बीआरएबीयू में आने से पहले बंगाल पुलिस ने विवि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.