मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं : ओडिशा के कटक स्थित रवेनशॉ यूनिवर्सिटी में खेली जा रही ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी को 54 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआरएबीयू ने निर्धारित 20 ओवरों में 173 रन बनाए। शिवम ने बेहतरीन 62 रनों की पारी खेली। आदर्श ने 31 और चंद्रप्रकाश ने 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम 119 रनों पर सिमट गई। बीआरएबीयू की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही। रवि ने 4 विकेट झटके। सचिन को 2, विशाल और अमन को 1-1 विकेट मिला। एलएस कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. राजेश अनुपम ने बताया कि इससे पहले बीआरएबीयू की टीम जादवपुर विवि और तिलकामांझी भागलपुर विवि को हरा चुकी है। शनिवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.