मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के शिक्षकों के करोड़ों रुपये विवि में फंसे हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनके वेतन से कटा न्यू पेंशन स्कीम का पैसा न्यू पेंशन स्कीम के खाते में जमा नहीं किया गया। न्यू पेंशन स्कीम के तहत प्रति शिक्षक के वेतन से 4 लाख 48 हजार रुपये काटे गये। इस राशि को न्यू पेंशन स्कीम के खाते में जमा किया जाना था, लेकिन वह नहीं हो रहा है। बीआरएबीयू में न्यू पेंशन स्कीम के नोडल अधिकारी डॉ. पिनाकी लाहा ने बताया कि वर्ष 2017 से 2023 तक की राशि को खाते में डालने की प्रक्रिया चल रही है। नवंबर 2024 से शिक्षकों की राशि खाते में भेजी जा रही है।

शिक्षकों ने कहा, पैसा जमा होता तो मिलता ब्याज बीआरएबीयू के शिक्षकों का कहना है कि न्यू पेंशन स्कीम के तहत कटी राशि को अगर खाते में जमा किया जाता तो इसका ब्याज...