मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में नैक की तैयारी जोरों पर है। इसके तहत पीजी के सभी विभागों के शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन किया जायेगा। विवि के आइक्यूएसी के निदेशक प्रो. नवेदुल हक ने बताया कि नैक मूल्यांकन के साथ हमलोग एनआईआरएफ की भी तैयारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष बीआरएबीयू पहली बार एनआईआरएफ में रजिस्टर्ड हुआ था। शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन होने से यह एनआईआरएफ में भी काम आयेगा। उन्होंने बताया कि ब्योरा ऑनलाइन होने से छात्र अपने शिक्षक के बारे में एक क्लिक में जान सकेंगे। पोर्टल पर पीजी विभाग के शिक्षकों की पूरी जानकारी दी जाएगी। पोर्टल पर शिक्षकों की पीएचडी, उनकी पीजी और उन्होंने अबतक कितने प्रोजेक्ट पर काम किये सभी की जानकारी रहेगी। प्रो. हक ने बताया कि शिक्षकों के अलावा छात्रों के दाखिले की भी पूरी जानकारी ऑनलाइन डाली जा रही है...