मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सत्र 2022 की पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट का इंतजार है। सर्टिफिकेट नहीं मिलने से छात्रों के सिनाप्सिस अटक गये हैं। पीएचडी में लगभग 500 छात्रों का सर्टिफिकेट अटका हुआ है। छात्रों ने बताया कि सर्टिफिकेट परीक्षा विभाग से आना है। सूत्रों ने बताया कि होमसाइंस का रिजल्ट नहीं आने से सर्टिफिकेट अटका हुआ है। विभाग ने अबतक अपना रिजल्ट परीक्षा विभाग को नहीं भेजा है। बाकी विभागों ने रिजल्ट भेज दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार ने बताया कि छात्रों का सर्टिफिकेट तैयार किया जा रहा है। बीआरएबीयू में पीएचडी 2021 के छात्रों का रजिस्ट्रेशन लेटर भी तैयार किया जा रहा है। होम साइंस की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता रानी ने बताया कि रिजल्ट तैयार कर लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.