मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के कॉलेजों की लापरवाही से सैकड़ों छात्रों ने गलत एडमिट कार्ड पर परीक्षा दे दी। नतीजतन छात्र अब भटक रहे हैं। ये छात्र सत्र 2020-23 से लेकर सत्र 2022-25 तक के हैं। छात्रों की परेशानी है कि कॉलेज जाने पर इन्हें विवि और विवि जाने पर कॉलेज भेज दिया जा रहा है। बेतिया के आरएलएसवाई कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि उसके एडमिट कार्ड पर नाम गलत हो गया। वह सत्र 2022-25 की छात्रा थी। उसे परीक्षा में तो बैठने दिया गया, लेकिन अब नाम सुधार के लिए वह कॉलेज से लेकर विवि तक चक्कर काट रही है। हाल में हुए स्नातक सत्र 2025-29 के भी कई छात्रों के एडमिट कार्ड में नाम और विषय में गलती मिली है। बीआरएबीयू के यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो. तरुण कुमार डे का कहना है कि कॉलेजों की लापरवाही से ऐसा हो रहा है। कॉले...