कानपुर, मार्च 11 -- ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन (बीआईसी) के श्रमिक 2026 में भी तीसरा वेतनमान पा रहे हैं। जबकि अधिकारी 1997 का पांचवां वेतनमान ले रहे हैं। वेतनमान को लेकर कर्मचारियों के साथ हो रही वेतन विसंगति को दूर किया जाए। बोनस, बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का बकाया अविलंब दिया जाए। इन मांगों को लेकर बुधवार को लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने नई दिल्ली में बीआईसी के सीएमडी अखिलेश कुमार से वार्ता की। उद्योग भवन में चली करीब एक घंटे की वार्ता में सीएमडी ने कर्मचारियों की एक-एक समस्याओं को गौर से सुना। मांगों का ज्ञापन लेकर आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का उचित निदान किया जाएगा। लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने यह जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सीएमडी ने मार्च या अप्रैल में लाल इमली आने की बात कही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.