नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-25 स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में गुरुवार को रेडबुल ने गिव्स यू विलिंग पहल के तहत फार्मूला-1 शो-रन का रोमांचक प्रदर्शन किया। रेसर्स ने हाईस्पीड फॉर्मूला कार को बीआईसी के ट्रैक पर दौड़ाया। बीआईसी में इस कार्यक्रम का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान करने वाला भी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को वैश्विक खेल संस्कृति से जुड़ने, नई तकनीक समझने और कौशल को निखारने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर अमूल के डायरेक्टर डॉ. आकाश राजशखा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...