धनबाद, जून 2 -- सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के सभी विभागों में सोमवार से झारखंड और बाहर के पॉलिटेक्निक अभियंत्रण कॉलेज के छात्रों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरु हुआ। इस इंर्टनशिप के दौरान भाग ले रहे 700 छात्रों को सैद्धांतिक प्रैक्टिकल एवं सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे छात्रों का स्कील डेवलपमेंट होगा। छात्रों को पास होने के बाद नौकरी पाने में काफी सहूलियत मिलेगी। यह इंर्टनशिप स्कील डेवलपमेंट आधारित है। बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने बताया कि इसके लिए सरकार से अतिरिक्त राशि की मांग भी नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...