बीआईटी सिंदरी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम
धनबाद, सितम्बर 1 -- बीआईटी सिंदरी में बैच 2026-30 के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए सोमवार को इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कुलगीत से हुई। निदेशक डॉ पंकज राय ने छात्रों को अनुशासन व आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने संस्थान को यूजीसी से अकादमिक स्वायत्तता मिलने की जानकारी दी और छात्रों से प्रतिदिन दो घंटे 'डिजिटल फास्ट' रखने का आग्रह किया। सीडीसी सह टीपीओ डॉ. घनश्याम ने इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास पर जोर दिया। मौके पर डीन डॉ डीके तांती, डॉ बीएन राय, डॉ आरके वर्मा, डॉ प्रकाश कुमार, हॉस्टल अधीक्षक डॉ मनोज कुमार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ बीडी यादव ने भी छात्रों को कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी कॉलेज में बीएससी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.