धनबाद, सितम्बर 23 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के कल्चरल सोसाइटी की ओर से मंगलवार को संस्थान परिसर में प्रकृति पर्व करमा महोत्सव हर्षोल्लास मनाया गया। इसकी शुरुआत प्रो अजय उरांव और सोसाइटी के विद्यार्थियों ने करम डाल की विधि पूर्वक पूजा कर की। मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ पंकज राय और प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अजय उरांव ने करम पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करमा हमें प्रकृति की रक्षा और आपस में एकता व भाईचारा बनाए रखने की सीख देता है। प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ घनश्याम, डॉ आरके वर्मा, डॉ संग्राम सोरेन, डॉ अमर कुमार, डॉ संजय उरांव, डॉ निशिकांत किस्कू सहित कई प्रोफेसर व शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जावा की खुशबू और मांदर की थाप पर थिरका गांव-शहर कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पारंपरिक मांदर की थाप पर करमा गीतों पर...