धनबाद, अप्रैल 27 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय तकनीकी उत्सव 'इलेक्ट्रोफिएस्टा' और 'टेक जेनेसिस' रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय, डीन (एकेडमिक) डॉ. डीके तांती, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. घनश्याम, डॉ. आरके वर्मा और डॉ. रेखा झा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित नवाचार और तकनीकी कौशल की सराहना की। निदेशक डॉ. पंकज राय ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के समापन सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम वर्ष की छात्रा कृति कुमारी को इस वर्ष के इलेक्ट्रोचैम्प ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.