धनबाद, नवम्बर 21 -- सिंदरी, प्रतिनिधि बीआईटी सिंदरी की ईसीई सोसाइटी ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए गुरुवार को परिचयात्मक सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. अमर प्रकाश सिन्हा, प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. इम्तियाज अहमद, उपाध्यक्ष गुनमित गांधी ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन फ्रेशर्स छात्रों के कार्यकलापों, कार्यक्रमों और अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से किया गया था। इस दौरान छात्रों को आर्डुइनो वेब डेवलपमेंट डिजाइन और क्विज की तकनीकी की जानकारी दी गई। प्रो. अमर कुमार सिन्हा ने कहा कि ईसीई सोसाइटी हमेशा छात्रों के शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास में सहायक रही है। ईसीई सोसाइटी प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। ईसीई सोसाइटी छात्रों में नई उर्जा और उत्साह का संचार करने का शानदार उदाहरण बना।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.