बीआईटी सिंदरी में छह सप्ताह का इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न, 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र
धनबाद, जुलाई 15 -- सिंदरी प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को छह सप्ताह के इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर विभाग के कक्ष संख्या सी-51 में एक भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के 150 से अधिक सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। यह रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. पंकज राय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक और उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना था।समारोह की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। यह भी पढ़ें- बीआईटी सिंदरी : बीटेक में 123 छात्रों ने लिया दाखिला इसके बाद विभाग के वरिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.