धनबाद, जनवरी 4 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के सिविल इंजिनियरिंग विभाग द्वारा रविवार को नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने वाली पुस्तक सस्टेनेबल एंड कास्ट इफेक्टिव एप्रोच का प्रकाशन हुआ है। उक्त पुस्तक का संपादन सिविल इंजिनियरिंग विभाग के सीनियर फैकल्टी मेंबर्स प्रो. संजय शुक्ला, प्रो. सुमित कुमार, प्रो. जीतू कुजूर ने किया है। पुस्तक में विभिन्न शोध पत्रों को शामिल किया गया है। इनमें स्थायी निर्माण तकनीक हरित निर्माण और पर्यावरण प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं। इस पुस्तक का उदेश्य सिविल इंजिनियरिंग में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देना है। जिससे निर्माण उद्योग में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। पुस्तक का प्रकाशन सिविल इंजिनियरिंग विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पुस्तक शोधकर्ताओंशिक्षकों और पेशेवरों के लिए एक मूल्यवान संसाधन सावित होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.